बुधवार, 10 जून 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

अधिकार और कर्तव्य पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि” — डॉ. राजेश्वर सिंह

Apr 17, 2026 Super Admin 12
शेयर:
अधिकार और कर्तव्य पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि” — डॉ. राजेश्वर सिंह

कलम ए राजस्थान
लखनऊ ।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
 डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 14 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि न्याय, समानता एवं अधिकारों की सशक्त चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
    डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी बाबा साहब के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।  कांग्रेस ने बाबा साहब के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
    मुख्य अतिथि, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने नेहरू को स्थापित करने के प्रयास में बाबा साहब की उपेक्षा की, जबकि उनकी प्रतिभा एवं योगदान अधिक व्यापक थे।अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती नीरज गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
            कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को डॉ. अंबेडकर की आत्मकथा एवं उनकी प्रसिद्ध कृति ‘जात-पात का विनाश’ भेंट की गई, ताकि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्त्ता गण मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें