बुधवार, 10 जून 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

Apr 20, 2026 Super Admin 16
शेयर:
खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में दर्शन करने आई एक महिला की सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार हरियाणा के सिरसा से बाबा श्याम के दर्शन करने आया था। घटना के बाद परिवार के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पांच महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हरियाणा निवासी नीरज रोहिल्ला ने बताया कि वह अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ 19 अप्रैल को खाटूश्यामजी पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग श्याम कुंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:24 बजे पांच महिलाओं के गिरोह ने उनकी मां के गले से करीब 10.100 ग्राम वजनी सोने की चेन तोड़ ली।

घटना के बाद परिवार ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें महिलाएं वारदात करते नजर आईं। करीब एक घंटे बाद वही महिलाएं दोबारा उसी स्थान पर पहुंचीं, तब दुकानदार ने परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने होमगार्ड जवानों की मदद से महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह पिछले करीब दो साल से सक्रिय बताया जा रहा है और रविवार व भीड़भाड़ वाले दिनों में वारदात को अंजाम देता है। पुलिस पहले भी गिरोह से जुड़े लोगों को पकड़ चुकी है। थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ जारी है।

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें