राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर शहर व देहात जिला की ओर से बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का स्वागत अभिनंदन किया गया।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर शहर जिला महामंत्री देवदत्त शर्मा ने बताया कि सर्किट हाउस बीकानेर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि सनातन संस्कृति वैश्विक एकता की सूत्रधार है। वसुधैव कुटुंबकम का उद्घोष आज के ग्लोबलाइजेशन का बेस है। ब्राह्मण समाज ने सदैव जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि विधायक जेठानंद व्यास के स्वागत अभिनंदन में शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया, महामंत्री देवदत्त शर्मा, पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश औझा, सोहनलाल उपाध्याय, किशनलाल पांडे, वाय के शर्मा योगी, जिला कोषाध्यक्ष हंसराज सारस्वत कपूरीसर, लूनकरनसर तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कायल, आनंद राज पारीक, एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा, बिरजू प्यारे, रविन्द्र जाजड़ा, महादेव शर्मा, दिनेश औझा, भवानी शंकर जाजड़ा, शोभा सारस्वत, रितु शर्मा तथा रमेशचंद्र उपाध्याय द्वारा शाॅल, माल्यार्पण तथा रामलला का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया ने की तथा संचालन महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत ने किया।

सादर प्रकाशनार्थ
माननीय संपादक जी

भवदीय
देवदत्त शर्मा
शहर जिला महामंत्री
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर