जोधपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष विमान से गुरुवार रात्रि 8 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे, एयरपोर्ट पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज, महंत बाल भारती महाराज, भाजपा जिला मंत्री कवराज सिंह चौहान नखत सिंह भाटी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुणाल सिंह अडबाला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री शेखावत का दुपट्टा वह साफा पहनाकर स्वागत किया, जैसलमेर एयरपोर्ट से मंत्री मंदिर पैलेस पूर्व महाराज हुकम सिंह की शोक सभा में सम्मिलित होने के लिए हुए रवाना हुए बीच रास्ते में भारी मात्रा में युवाओं द्वारा यूनियन सर्किल पर मंत्री का माला पहनाकर बुके भेंट कर स्वागत किया गया। वहां से मंत्री मंदिर पैलेस के लिए रवाना हुए मंदिर पैलेस में पूर्व महाराज हुकम सिंह की शोक सभा में सम्मिलित होकर महाराज हुकम सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर डॉक्टर जितेंद्र सिंह को बंधाया ढाँढ़स, वही डॉक्टर जितेंद्र सिंह के पुत्र शिवेंद्र सिंह को गले लगाकर दुख की घड़ी में स्वेदनाय व्यक्त की, उस समय राज परिवार सदस्य महाराज जितेंद्र सिंह, महाराज एकलव्य सिंह, महाराज विक्रम सिंह नाचना, राजकुमार शिवेंद्र सिंह मोजूद रहे। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जैसलमेर से सड़क मार्ग से पोकरण के लिए रवाना हुए, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर रहेंगे मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पोकरण पहुंच पोकरण में रात्रि सैन धर्मशाला में पहुंच “फागोत्सव” मैं भी सम्मिलित होकर गुलाल उड़ाकर सभी को होली की शुभकामनाएं देकर फगोस्तव का आनद लिया। वही मंत्री पोकरण से रामदेवरा के लिए रवाना हुए धार्मिक नगरी रामदेवरा में मंत्री ने रात्रि विश्राम किया। वही मंत्री शेखावत सुबह विश्व विख्यात बाबा रामदेव के दर्शन कर पोकरण निकलेंगे। शुक्रवार को पोकरण में कार्यकर्ताओं की बैठक लगे, लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। पोकरण में बैठक लेने के बाद मंत्री का जैसलमेर दौरा हो सकता है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शनिवार को जैसलमेर आएंगे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे वहीं होली सनेह मिलन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमे भाजपा के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।