व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर लाभ के साथ शुभ लिखते हैं और यदि वही लाभ शुभ कार्यों में खर्च किया जाएं तो वह शुभ पुण्य में परिवर्तित हो जाता है। कामां की धरा पर बड़ी ही भक्ति भाव से भरे लोग है। आज सर्व समाज ने जो आगवानी की है, वह अभूतपूर्व है उक्त उद्गार जैनाचार्य सुनील सागर महाराज ने कामां में मंगल प्रवेश पर कोसी बाईपास चौराहे पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के कामां में मंगल प्रवेश पर संपूर्ण कामां उनके स्वागत में पलक पावड़े बिछाकर उमड़ पड़ा तो अभिनंदन करने की होड़ सी लग गयी। अख्खड़ वाड़ी तिराहे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वृहद पुष्प वर्षा की गई तो आदर्श विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने दिव्य घोष के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रवेश कराया। इस अवसर पर आचार्यश्री ने कहा कि भगवान महावीर के 2550 में निर्वाण वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष पर्यंत कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस श्रृंखला में कामां में पहला आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा ने किया है।
अपना घर सेवा समिति, जायंट्स ग्रुप आफ कॉमवन, जायन्ट्स ग्रुप महिला ज्योति, यथार्थ सेवा समिति, वह अन्य समाज सेवा समितियों सहित व्यापारियों ने अचार्य संघ व रथ की आरती उतार कर भावभीनी आगवानी की।
पैराशूट से हुई पुष्प वर्षा कामां नगर में प्रथम बार पंचकल्याणक रथ यात्रा पर पैराशूट से पुष्प वर्षा की गई तो लोगों ने कोतूहल से देखा। आसमान से बरसते पुष्पों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे। जन्म कल्याणक पर 1 मार्च को हेलीकॉप्टर से भी पुष्प वर्षा होगी।
मानव श्रृंखला का हुआ निर्माण जैसे ही आचार्य सुनील सागर संघ कामा के कोसी बाईपास चौराहे पहुंचा तो आदर्श विद्या मंदिर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सरस्वती छात्रावास, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर, पुष्प वर्षा कर अचार्य संघ का स्वागत किया। रामशरण गुर्जर, रामबाबू यादव, मुरारी लाल ग़ोयल सहित अन्य समाजों ने भी पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया तो जैन समाज का स्वागत किया गया।
भव्य रथ यात्रा में भगवान का हुआ विहार भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ रथ यात्रा व घट यात्रा के साथ हुआ तो भगवान का नगर विहार सौधम ईद्र बने रिंकेश जैन बड़जात्या, कुबेर इंद्र वैभव जैन, ईशान इंद्र दीपक जैन, माहेन्द्र इंद्र रवि जैन बड़जात्या, सानत इंद्र मुकेश जैन ने करवाया।
तिजारा से आया स्वर्ण रथ – निकला गया रथ देहरा तिजारा से आया तो स्वर्ण रथ देखकर लोग हर्षित हो गए खजांची के रूप में अजीत जैन बड़जात्या,तो खवासी धन कुमार जैन कोटा बने इस अवसर पर माता-पिता वीर चंद उषा जैन बड़जात्या, महायज्ञनायक पारस जैन मीरा जैन बडजात्या जयपुर बग्गी में विराजमान होकर चले तो डीग, जेवर, उदयपुर के बैंडो क़ि घुन पर युवा वर्ग थिरकने लगा। वातावरण जैन धर्म के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
ध्वजारोहण से हुआ शुभारम्भ:- पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ ज्ञानचंद राकेश कुमार अशोक कुमार जैन फिरोजपुर वालों ने ध्वजारोहण के साथ किया तो वही पंडाल उद्घाटन सुभाष चंद्र विनोद कुमार सचिन जैन दीपक जैन बिजली वाले परिवार द्वारा किया गया। धर्म ध्वजा लेकर शिखर चन्द संजय मनोज नीरज जैन बड़जात्या परिवार रथ यात्रा का संचालन कर रहे थे। इस अवसर पर पाद प्रक्षालन राजेंद्र जैन गीता जैन बल्लभगढ़ के द्वारा किया गया तो वहीं भोजन वात्सल्य महावीर प्रसाद पंकज जैन सचिन जैन साड़ी वाले परिवार रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन व अन्य समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।