भारतीय जनता पार्टी की दिनांक 21.03.240 को संभाग कलस्टर बैठक भरतपुर मैं संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भरतपुर संभाग की कलस्टर बैठक कल भरतपुर में संपन्न हुई जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,कलस्टर प्रभारी राजेंद्र सिंह राठौड़, राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, राज्यमंत्री कन्हैया लाल चौधरी,प्रदेश महामंत्री एवम खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल,टोंक सवाई माधोपुर के सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया,संभाग प्रभारी हेमराज मीना,सहप्रभारी सोमकांत शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने टोंक_सवाई माधोपुर, करौली_धौलपुर एवं भरतपुर संसदीय क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की नीति और नियत दोनों खराब है कुछ समय बाद कांग्रेस को ढूंढते रह जाओगे।
कांग्रेस ने गरीब और किसान के नाम पर हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण किया है। आतंकवादियों को पाला है। 2014 के पहले के शासन को याद करोगे तो पाताल से लेकर आसमान तक केवल भ्रष्टाचार की खबर ही आती थी। क्योंकि कांग्रेस में काम करने की इच्छा शक्ति नहीं थी। इसीलिए आज कांग्रेस को छोटे दलों के पास जाना पड़ रहा है समझौते करने पड़ रहे हैं ।जिनके खुद के पास कोई सामान नहीं है। राजस्थान में सीपीआई और आप जैसी छोटी पार्टियों से कांग्रेस समझौता कर रही है। गलत नीति के कारण कांग्रेस के नेता आज तेजी से पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अंदर से कुंडी बंद कर रखी है इसलिए के नेता भाजपा में नहीं आ पा रहे। भाजपा में काम करने की इच्छा शक्ति है lइसलिए हम घोषणा पत्र के 45 परसेंट काम 3 महीने में कर चुके हैं। ईआरसीपी,यमुना जल, वेट आदि की चर्चा की। भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक मामले का का जिक्र करते बताया कि सरकार ने पहले दिन एसआईटी का गठन कर अब तक 65 आरोपी गिरफ्तार कर चुके हैं ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा की मोदी जी की नीतियों को और कामों को कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंचाए और लोकसभा की 25 की 25 सीट भाजपा को जिताए और नरेंद्र मोदी के नारे अबकी बार 400 पार को हकीकत बनाए। और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाए । दौरान सवाई माधोपुर से भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा,बनवास विधान सभा से प्रत्याक्षी रहे राजेंद्र मीना, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डा भरत लाल मथुरिया,विधान सभा प्रभारी मदन प्रजापत जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर,हरिओम गर्ग, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीना, हनुमत दीक्षित, बलवीर सिंह राजावत,सत्यनारायण धाकड़, विजय सिंह गुर्जर,दामोदर बिंदल,जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया,पुस्कर जाट,जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, विस्तारक अभयसिंह मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, नीलकमल जैन,मनीष शर्मा, एडवोकेट नवीन शर्मा, सीताराम गुर्जर,गंगा शंकर गौतम, मनराज गुर्जर,लखन लाल मीणा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश लोढ़ी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बनवारी जाट,अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष तनवीर अहमद, किसान मोर्चा अध्यक्ष धनसिंह मवाई, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीना पूर्व सभापति कमलेश जेलिया,कपिल जैन,जमुनालाल वेष्णव,मुरली गौतम, लालचंद गौतम,मुकेश शर्मा ,प्रदीप सरकार,राजू दाधीच ,शुभम भारद्वाज,नटवर शर्मा एवम जिलें के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।