दिल्ली में ईडी की कार्रवाई, ओरण गोचर, विकसित भारत सहित कांग्रेस की नीतियों पर बोले:- गजेंद्र सिंह शेखावत

तनेराव सिंह
जैसलमेर

जोधपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष विमान से गुरुवार रात्रि 8 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज, महंत बाल भारती महाराज, भाजपा जिला मंत्री कवराज सिंह चौहान, नखत सिंह भाटी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुणाल सिंह अडबाला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री शेखावत का दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया। जैसलमेर एयरपोर्ट से शेखावत मंदिर पैलेस में पूर्व महाराज हुकम सिंह की शोक सभा में सम्मिलित होने के लिए एयरपोर्ट से हुए रवाना हुए। इस दौरान बीच रास्ते में भारी संख्या में युवाओं द्वारा यूनियन सर्किल पर मंत्री का माला पहनाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया गया। वहां से मंत्री मंदिर पैलेस के लिए रवाना हुए मंदिर पैलेस में पूर्व महाराज हुकम सिंह की शोक सभा में सम्मिलित होकर महाराज हुकम सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और डॉक्टर जितेंद्र सिंह को ढाँढ़स बंधाया साथ ही डॉक्टर जितेंद्र सिंह के पुत्र शिवेंद्र सिंह को गले लगाकर दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त की। उस समय राज परिवार सदस्य महाराज जितेंद्र सिंह, महाराज एकलव्य सिंह, महाराज विक्रम सिंह नाचना, राजकुमार शिवेंद्र सिंह मोजूद रहे। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जैसलमेर से सड़क मार्ग से पोकरण के लिए रवाना हुए। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पोकरण पहुंच पोकरण में सैन धर्मशाला में पहुंच “फागोत्सव” में भी सम्मिलित होकर गुलाल उड़ाकर सभी को होली की शुभकामनाएं देकर फाग गायन कर फगोस्तव का आनद लिया। वही मंत्री पोकरण से रामदेवरा के लिए रवाना हुए और धार्मिक नगरी रामदेवरा में मंत्री ने रात्रि विश्राम किया। वही मंत्री शेखावत ने सुबह विश्व विख्यात बाबा रामदेव के दर्शन कर अमन चैन खुशहाली की दुआ मांग पोकरण निकलें। शुक्रवार को पोकरण में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज, पूर्व विधायक सांग सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शारदा, भाजपा नेता कवराज सिंह आईदान सिंह भाटी सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस सिर्फ गांधी परिवार के कल्‍याण को मानती है विकास, हम गरीब के घर में रोशनी को मानते हैं विकास:- शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्‍याशी गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने रामदेवरा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा, हम गरीब के घर में रोशनी को विकास मानते हैं, लेकिन कांग्रेस को गरीब के घर का विकास नहीं दिखाई देता है।कांग्रेस सिर्फ अपने नेताओं और गांधी परिवार के कल्‍याण को ही विकास मानती है। यह विकास को देखने का अपना-अपना नजरिया है। मीडिया से रूबरू होते हुए शेखावत ने कहा कि पिछले 10 साल के कालखंड में ईमानदारी से काम किया गया। इस बार जनता एक तरफ घोटालों की सरकार और दूसरी तरफ ईमानदारी की सरकार के बीच फर्क करके वोट करने वाली है, इसलिए इस बार 400 के पार का लक्ष्‍य रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि पहले भ्रष्‍टाचार की घटनाएं मीडिया की सुर्खियां बनी रहती थीं, लेकिन आज गरीब के उत्‍थान से जुड़ी खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी रहती हैं। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जहां आतंकवादी घटनाओं की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी रहती थीं, वहीं आज धरती से लेकर चांद तक भारत की धमक वाली खबरें सुर्खियां बनी रहती हैं, यह भारत का दुनिया में बढ़ता प्रभुत्‍व है।

भारत को विकसित भारत बनाने के लिए आने वाले 5 साल महत्वपूर्ण

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने बताया कि भारत को विकसित भारत बनाने के लिए आने वाले 5 साल महत्वपूर्ण होंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 400 सीटों के पार लक्ष्य पूरा हो ऐसी बाबा से कामना की है। जोधपुर लोकसभा सीट से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे चुनाव मैदान में नहीं है, इस पर मंत्री ने पलटवार करते हुए बताया कोई ना कोई तो होगा मगर अगली बार कोई और एक नया होगा। 2014 में 272 सीटों का लक्ष्य रखा था मगर 282 सीट लेकर आए थे और 2019 में 300 सीट के पार गए। अब 2024 में एनडीए गठबंधन 400 के पर जाएगा। कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा में आ रहे है, इसको लेकर मंत्री ने कहा कि यह टेलर है फिल्म अभी बाकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा यह भाजपा की जीत नहीं है बल्कि सरकार मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही हैं, जो करेगा वह भरेगा।

ओरण गोचर हमारी सांझी धरोहर है – गजेंद्र सिंह शेखावत

जैसलमेर जिले में लंबे समय से ओरण प्रेमी ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग कर रहे हैं। ओरण और वन्यजीव प्रयावर्ण प्रेमियों ने ओरण को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं कराने को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक गावों से पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर लोकसभा चुनाव बहिष्कार का पोस्टर विमोचन किया गया। ओरण नही तो वोट नहीं फिर आचार संहिता लग गई। अब आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा कि ओरण प्रेमी कहां तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। वही ओरण को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनावी आश्वासन देते हुए कहा कि ओरण गोचर हमारी सामूहिक धरोहर है, यह बचनी चाहिए और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने से पूरे क्षेत्र में संकट खड़ा हुआ है। वहीं पूर्व कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा 55 साल जिन्होंने राज किया, उन पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रयास रहेगा ओरण राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो। सर्वोच्च न्यायालय के इतने सारे जजमेंट है, जिसमे ओरण में 1 इंच ज़मीन का अलॉटमेंट नहीं किया जा सकता।

पानी की व्‍यवस्‍था को किया जाएगा सुचारु

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों के दौरान पानी की व्‍यवस्‍था को सुचारु किया जाएगा। कांग्रेस ने राजस्‍थान में पानी को लेकर केवल राजनीति की, जबकि देश में सबसे अधिक 27 हजार करोड़ की धनराशि राजस्‍थान को दी गई थी। उन्‍होंने कहा कि पानी राज्‍य का विषय है, इसलिए उस दिशा में जो काम राजस्‍थान की तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार को करने चाहिए थे, वो काम नहीं किए गए, जिसकी वजह से राजस्‍थान पानी से संबंधित योजनाओं को धरातल पर उतारने में असफल रहा, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार बन गई है, इसलिए इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।

रोजगार और उद्योगों को दिया जाएगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी जी के संकल्‍प के अनुसार अगले पांच वर्षों में हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। स्‍थानीय स्‍तर पर नई इंडस्‍ट्रीज को खड़ा किया जाएगा। शेखावत ने कहा, किसी भी देश में औधोगिक क्रांति के निवेश के लिए जिन मूलभूत जरूरतों की आवश्‍यकता होती है, उसमें जमीन पहली प्राथमिकता होती है, जो हमारे पास उपलब्‍ध है, दूसरी आवश्‍यकता बिजली होती है। अभी मुख्‍यमंत्री भजनलाल जी ने 2.5 गीगावाट का जो एमओयू साइन किया है, उसमें 2 लाख करोड़ का निवेश भी आएगा, उस लिहाज से हमारे पास बिजली सरप्‍लस में रहेगी और हमारे पास रिन्‍युअल एनर्जी का भी बहुत स्‍कोप है, इसीलिए बिजली और अधिक प्रचूरता के साथ उपलब्‍ध होगी। बाड़मेर और जैसलमेर में जमीन के नीचे बहुत सारा खारा पानी उपलब्‍ध है, जो 200 मिलियन क्‍यूबिक मीटर है, जिस खारे पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया पर भी तेजी से काम किया जा रहा है, जिस पानी को उद्योगों के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा, यहां रॉ-मैटेरियल और मेन पावर की भी कोई कमी नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी ने गुरुवार देर रात किया गिरफ्तार।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया बयान कहां ऐसा नहीं है कि देश के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुआ हो, मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं, अरविंद केजरीवाल खेल रहे थे आंख मिचौली, कानून की नजर में सब सम्मान है कानून अपनी कार्रवाई कररहा है।