बुधवार, 22 अप्रैल 2026
KalameRajasthan

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

Apr 22, 2026 Super Admin 4
शेयर:
राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग कंपनियों की दवाइयों को जांच में अमानक (सब-स्टैंडर्ड) पाया है। इन दवाइयों में बैक्टीरियल इंफेक्शन, खांसी और अन्य बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं।

ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि 1 से 15 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न स्थानों से इन दवाइयों के सैंपल लिए गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद 7 दवाइयां गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन दवाइयों के स्टॉक की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

*ये दवाइयां पाई गईं अमानक*

* मैसर्स लार्क लेबोरेट्रीज (इंडिया) लिमिटेड (भिवाड़ी, अलवर) की ‘लोरामिक्स सिरप’ (सेफिक्साइम ओरल सस्पेंशन) – बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में उपयोग
* मैसर्स अफ्फी पेरेंटरल (सोलन, हिमाचल प्रदेश) की ‘एल्बेंडाजोल टैबलेट’ – पेट के कीड़ों के इलाज में उपयोग
* मैसर्स डिजीटल मिशन और मैसर्स अक्कोवैल फार्मा प्रा. लि. की ‘आईसटोकफ-LS’ (एम्ब्रोक्सोल, लेवोसल्बुटामोल, गुआइफेनेसिन) – खांसी और कफ में उपयोग
* मैसर्स यूनाइटेड बायोस्युटिकल्स प्रा. लि. (हरिद्वार) की ‘मिथाइलप्रेडनिसोलोन-4’ – सूजन और गठिया रोग के इलाज में उपयोग
* मैसर्स टक्सा लाइफसाइंसेज प्रा. लि. (मोहाली, पंजाब) की ‘ओकुफ-DX’ (डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन, क्लोरफेनिरामाइन) – सूखी खांसी के इलाज में उपयोग
* मैसर्स VADSP फार्मास्युटिकल्स (बद्दी, हिमाचल प्रदेश) की ‘एक्सटेंसिव-500’ (सेफुरोक्सिम एसेटिल) – बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में उपयोग
* मैसर्स ओमेगा फार्मा (हरिद्वार) की ‘सिप्रोफ्लोक्सासिन 500’ – एंटीबायोटिक दवा

ड्रग कंट्रोल विभाग ने संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि इन दवाइयों की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद की जाए। साथ ही बाजार में उपलब्ध स्टॉक को भी वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि वे इन दवाइयों का उपयोग कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें और बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें