बुधवार, 15 जुलाई 2026
KalameRajasthan

'बाबा मुझे बुलाते हैं...', खाटूश्यामजी पहुंचे टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, सामने आई पहली तस्वीर: 'बाबा मुझे बुलाते हैं...', खाटूश्यामजी पहुंचे टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, सामने आई पहली तस्वीर

Apr 15, 2026 Super Admin 113
शेयर:
'बाबा मुझे बुलाते हैं...', खाटूश्यामजी पहुंचे टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, सामने आई पहली तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बुधवार को बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम (Khatu Shyam Mandir Rajasthan) पहुंचे. गंभीर ने यहां बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाया और देश की खुशहाली के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के उज्जवल भविष्य के लिए विशेष कामना की. गंभीर की सादगी और बाबा के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया.

'हारे का सहारा है बाबा श्याम का दरबार'

दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए गौतम गंभीर भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, 'यह हारे का सहारा कहलाने वाले बाबा श्याम का अनोखा दरबार है, जहां हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है. मुझे जब भी बाबा बुलाते हैं, मैं दौड़ा चला आता हूं और चाहता हूं कि बाबा मुझे हर बार इसी तरह अपने पास बुलाते रहें.' गंभीर ने इस दौरान मंदिर कमेटी की तरफ से की गई सुगम दर्शन व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की.

मंदिर कमेटी ने किया भव्य स्वागत

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने गौतम गंभीर को बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना करवाई. दर्शन के बाद उन्हें बाबा श्याम का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया गया. गंभीर की इस यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें