बुधवार, 3 जून 2026
KalameRajasthan

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

Apr 13, 2026 Super Admin 113
शेयर:
इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल गई। आरोपी युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवती से संपर्क बढ़ाया, फिर मिलने के बहाने उसे बुलाकर शादी का झांसा दिया और कई बार दुष्कर्म किया। अब आरोपी शादी से मुकरते हुए युवती को बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परीक्षा की तैयारी के लिए सीकर आई थी और बाद में यहीं नौकरी करने लगी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और सीकर सहित अन्य जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन जब युवती ने शादी की बात की तो वह टालता रहा और अब साफ इनकार कर दिया।

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी बदनामी कर देगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें