पथिक सेना व पथिक सेवा आश्रम के सानिध्य में पिंक सिटी प्रेस क्लब में आजादी के पहले सफल सेनानी विजयसिंह पथिक की 143 वी जयन्ति धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर खेल, साहित्य, पत्रकारित, इतिहास जनसेवा के क्षेत्र में दो दर्जन राष्ट्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पथिक सम्मान 2024 देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व अध्यक्षता गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढंम ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना व मुख्यवक्ता पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल थे। कार्यक्रम में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य ब्रह्मसिह गुर्जर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के पूर्व चेयरमैन डॉ पी एस वर्मा सहित कई लोगो ने शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यवक्ता व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल ने ओजस्वी सम्बोधन में पथिक के अनछुये पहलुओं की जिक्र करते हुऐ उनके कृतित्व, त्याग और बलिदान पर भारत सरकार से भारत रत्न की मांग की। उन्होंने शिक्षा मंत्री से सरकारी पाठ्यक्रम में पथिक को पूर्ण स्थान देने व पथिक यूनिवर्सिटी की मांग की साथ ही गृह राज्यमंत्री व विधायक से पथिक स्मारक व पैनोरमा बनवाने की मांग की। उन्होंने उपस्थित युवाओ से पथिक को हक़ दिलाने किसी भी क्रांति के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पथिक के साथ हुई उपेक्षा पर कहा हम न्याय करेंगे उचित सम्मान देने का संगठन को भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गृहराज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने कहा कि पथिक के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हुवा है। संगठन की सभी मांगे वाजिब है। डबल इंजन की सरकार इस पर गौर करेगी। विधायक भड़ाना ने कहा कि पथिक के हक की लड़ाई में वो संगठन के साथ है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पथिक सेना के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह बस्सी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गोपाल तंवर व प्रदेश व जिला अध्यक्षो ने किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में देश भर से प्रतिभाओं का चयन किया गया। प्रदेश भर से आये भारी संख्या में नोजवान पथिक सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। प्रतिभाओं को शॉल सम्मान पत्र व मोमेंटो देकर समानित किया गया।