जिला मुख्यालय पर 15 मार्च 2024 को उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा एक दिवसीय दौरे पर आज सवाई माधोपुर पहुंचेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा 15 मार्च 2024 को एक दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर आ रहे है। जिनका प्रथम कार्यक्रम 1.30 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन लोकसभा कार्यालय होटल अनंता पेलैस में आयोजित होगा। इसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रहेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित करेंगे।
उसके बाद में द्वितीय कार्यक्रम 4 बजे व्यापारी संवाद कार्यक्रम अनाज मंडी में रखा गया है। जहां जिले से भाजपा के समस्त कार्यकर्ता जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री,विधायक,पूर्व विधायक,सांसद पूर्व सांसद,जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख,प्रधान, उप प्रधान,चेयरमैन, नेता प्रतिपक्ष व वॉइस चैयरमेन,मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधान सभा विस्तारक एवं सभी प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।