जलदाय विभाग में तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष रमेश उपाध्याय ने नई भर्तियों की माँग सरकार से की. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह चाँपाबत व प्रदेश महामंत्री जग़ैसर शर्मा एवं तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष रमेश उपाध्याय के नेतत्व मे जलदाय विभाग में तकनीकी कर्मचारी एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख शासन सचिव समित शर्मा से सचिवालय में मुलाक़ात की i प्रदेश मंत्री हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि संगठन ने जलदाय विभाग में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का पुनर्गठन कर प्राप्त पद आवंटित किया जाए साथ ही विभिन्न पदों पर बकाया पदोन्नति यथाशीघ्र किए जाने की माँग की बकाया पद्धतियों में रिक्त पदों की पूर्ति हो सकेगी तथा योग्य कर्मचारी विभाग को मिल सकेंगे तकनीकी के प्रदेशाध्यक्ष ने जलदाय विभाग से रमेश उपाध्याय ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है जबकि कर्मचारी काफ़ी संख्या में सेवानिवृत्त हो चुके हैं कुछ कर्मचारी स्वर्गवास हो गए जबकि विभाग में इन कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने की वजह से जल सप्लाई में दिक़्क़त आ रही है ग्रामीण और शहरी योजनाओं पर कर्मचारियों की कमी है जबकि जनसंख्या के साथ जल योजनाओं में भी बढ़ोतरी की गई है लेकिन नई भर्ती नहीं हुई है जलदाय विभाग में 10 वी पास के शैक्षणिक योग्यता के कर्मचारी स्टोर मुंशी बनने से वंचित रह गए उनको स्टोर मु शीबनाया जाय और जलदाय विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद भी लंबे समय से रिक्त हैं और इनकी भी भर्ती की जाए i प्रतिनिधि मंडल में अर्जुन सिंह जिला अध्यक्ष जोधपुर सोनू बलानि झालावाड़ प्रदेश सचिव व बजरंग कुमार सोनी बीकानेर के यशवीर सिंह चौहान जिलाध्यक्ष विजय सिंह कुलदीप सिंह ओमप्रकाश साध श्री मोहन राम जाट शामिल रहे