भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष नियुक्त किए। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश अनुसार एवं जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित की अभिसंसा पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर ने आज ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर खिरनी के सीताराम पोसवाल को एवं सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष के पद पर बनवारी जाट उर्फ बल्लू छाहरा को नियुक्त किया है ।एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए जल्दी अपने कार्यकारिणी मनोनीत कर पार्टी में हित में कार्य करने के निर्देश दिए।