घर जाकर बच्चो के सामने कहा आज या तो में नही रहूँगा या तुम्हारी माँ नही रहेगी
फलोदी:- शहर में रविवार को गोली मार कर हत्या करने की सनसनी वारदात हुई। जिला बनने के बाद बाद ऐसी वारदात पहली बार हुई है। शांत शहर में भयभीत का माहौल बन गया। कार्यवाहक एसपी सौरभ तिवारी ने बताया रविवार को सिटी पॉइंट होटल के पास नारी कलेक्शन में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी हत्या करने वाला उसका पति है।उन्होंने बताया 12 बजे महिला अनामिका विश्नोई 33 साल नारी कलेक्शन नाम की दुकान चलाती थी। उसका पति महिराम विश्नोई घटना के बाद फरार हो गया। जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुची डीएसपी रामकरण, सीआई भंवर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुँचे। फायरिंग से पहले महिराम अनामिका के घर जाकर उनको धमकी देकर आया था।
सीसीटीवी कैमरे हुई पूरी घटना
कार्यवाहक एसपी तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जब दुकान पर पहुँचे ओर सीसीटीवी खंगाले तो सारी घटना सामने आई सीसीटीवी देखने पर पता चला अनामिका का पति दोपहर 12 बजे दुकान में आया था। यहाँ दोनो के बीच बहस बाजी भी हुई। और गुस्से में पति ने फायर कर दिया। तिवारी ने बताया पास के दुकान के मालिक दोपहर 3 बजे तक अनामिका को बाहर नही देखा दुकान के गेट पर जाकर देखा वहाँ पर कोई हलचल नही देखी तो दुकान के अंदर जाकर देखा तो खून बिखरा हुआ पड़ा था। और अनामिका कुर्सी पर झुकी हुई बैठी थी।इस पर उन्होंने अनामिका के पिता तेजाराम विश्नोई को सूचना दी इसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 दोनो का मामला चल रहा था कोर्ट में
कार्यवाहक एसपी तिवारी ने बताया अनामिका की शादी 13 साल पहले महिराम पुत्र गोपीराम निवासी नगरासर बीकानेर के साथ हुई थी महिला का पति नगरासर में मेडिकल की दुकान चलाता है। दो साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।भरण पोषण को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। दोनो के दो बेटे है एक 12 साल ओर 10 साल का अनामिका का पीहर फलोदी के खारा गांव में है। दो साल पहले विवाद के बाद अनामिका फलोदी में वेदों की बगेची में किराए पर अपने दोनों बेटों के साथ रहती थी।बच्चो ने पुलिस को बताया की उनके पिताजी आज सुबह घर आकर कहा था आज या तो में रहूँगा या तुम्हारी माँ इसके बाद दुकान जाकर उन्होंने अनामिका को गोली मार कर हत्या कर दी