फलोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को नगरपरिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक पब्बाराम बिश्नोई,जिला कलेक्टर हरजी लाल अटल व नगर परिषद सभापति पन्नालाल व्यास ने महिलाओं को सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरुक किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर हरजी लाल अटल ने कहा की महिला सशक्तीकरण व उत्थान के लिए तीन पहलु (सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक ) महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा की अगर महिलाओं का सामाजिक उत्थान होता हैं तब आगे आर्थिक व राजनीतिक उत्थान भी सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम दौरान जिला कलेक्टर ने महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा की एक शिक्षित नारी दो परिवारों को सुशोभित करती हैं। इस दौरान उन्होंने सभी महिलाओं को अपनी बच्चियों को पढ़ाने व अपनी जानकारी में भी बच्चियों को शिक्षित करने का प्रण दिलवाया।साथ ही उन्होंने समारोह में जिले में संचालित महिला सलाह सुरक्षा केंद्र की जानकारी देते हुए बताया की केंद्र का उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर महिलाओं को सही सलाह देना।
इस दौरान उन्होंने बताया की आज जिले में अपराजिता केंद्र (वन स्टॉप सेंटर) की भी शुरुवात होगी जिसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहार पर तात्कालिक व त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों से राजिविका महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री को खरीदने की अपील की जिससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिले।
कार्यक्रम में विधायक पब्बाराम बिश्नोई ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जहां नारी की पूजा होती हैं वो स्थान स्वर्ग के सम्मान हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया की योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने तक सरकार के द्वारा ₹50000 रू तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति पन्नालाल व्यास ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने कन्या भूर्ण हत्या को व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से समाप्त करने के अभियान में सहयोग करने व बेटी बच्चाओं- बेटी पढ़ाओ संदेश का अनुसरण करने की शपथ ली।