जयपुर के एक पांच सितारा होटल में सनातन भारत संघ की प्रतीक चिन्ह के उद्बोधन कार्यक्रम में अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक व ऑर्गेनिक फार्म फार्मर प्रोड्यूसर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल गुप्ता को राजस्थान राज्य को गौ धन आधारित कृषि प्रदेश बनाने के संकल्प तथा गौ माता के गोबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थान दिलाने वाले प्रथम निर्यातक और गौ माता के लिए दिन प्रतिदिन कार्य करके पूरे प्रदेश व देश में 70000 हेक्टेयर भूमि पर गौ धन आधारित कृषि को किसानों के माध्यम से आगे बढ़ने का जो कार्य किया है वह अतुलनीय व स्मरणीय है। इस कारण महाराज श्री द्वारा डॉक्टर अतुल गुप्ता को सह्रदय प्रतीक चिन्ह देकर गौ सेवा रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ अतुल गुप्ता ने बताया कि श्री काल भैरव भगवान की कृपा से तथा गौ माता की दिन प्रतिदिन सेवा से जो गौ रक्षार्थ कार्य किये जा रहे हैं उनका मूल उद्देश्य गाय के विज्ञान को जन-जन तक पहुंचना है। गाय भारत की आत्मा है और भारत के विकास में तथा भारत के निर्माण में गौ माता का प्रमुख योगदान है। जिस प्रकार से हमारे जीवन में हमारी माता हमें प्यार दुलार व रक्षा करती है, उसी प्रकार गौ माता हमेशा हमारी रक्षा करती है। डॉ गुप्ता का संकल्प है कि सन् 2030 तक राजस्थान राज्य को संपूर्ण रूप से गौ धन आधारित प्रदेश बना दिया जाए। जिसके लिए गांव-गांव ढाणी- ढाणी किसानों को संगठित करने के लिए कार्य किये जा रहे है, तथा राज्य में 3500 गौशालाओं के स्वावलंबन की दिशा में कार्य निरंतर जारी है।