फलोदी :- नागौर रोड स्थित नारी कलेक्शन की दुकान चलाने वाली अनामिका विश्नोई की गोली मारकर उसके पति ने हत्या कर दी थी। फिर मौके से फरार हो गया था। अनामिका के पिता ने तेजाराम विश्नोई ने मृतका के पति महिराम विश्नोई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। थानाधिकारी भंवर सिंह जाखड़ ने बताया अनामिका पर फायरिंग करने वाला उसके पति को बज्जू बीकानेर से दस्तयाब किया और दोपहर को फलोदी लेकर पहुची।
सहमति के बाद शव ससुराल पक्ष को दिया
थानाधिकारी भंवर सिंह जाखड़ ने बताया शव का पोस्टमार्टम रविवार मेडिकल बोर्ड से करवाया गया मगर शाम होने के कारण परिजनों ने शव नही लिया।
सोमवार पीहर पक्ष की सहमति देने के बाद शव ससुराल पक्ष को दे दिया गया।
* पुलिस ठाणे का किया घेराव*
सुबह से विश्नोई समाज के लोगो ने फलोदी पुलिस थाने का घेराव किया गया। गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगो को समझाया कि जल्दी ही गिरफ्तार कर देंगे। और पुलिस ने दोपहर को बज्जू बीकानेर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की