वी बी जैन जयपुर। राजस्थान जैन युवा महासभा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमेन्स पावर-2024 महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया। इस मौके पर 2 महिलाओं को नारी गौरव सम्मान तथा 5 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। नारी उत्थान , चिकित्सा व मोटिवेशनल उदबोधन हुए, महिलाओं के स्वास्थ्य पर टाक शो किया गया। लक्की ड्रा,बम्पर हाऊजी, नृत्य नाटिका सहित मनोरंजन के कई कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेविका शांति देवी नीना निशा पहाड़िया थी। अध्यक्षता समाजसेविका अनिला कोठारी ने की। गौरवमयी अतिथि समाजसेविका त्रिशला गोधा समाचार जगत थी। समाजसेविका अलका आयुषी गोधा द्वारा भगवान आदिनाथ के चित्र अनावरण के बाद दीप प्रज्जवलन समाजसेविका ममता सोगानी जापान वालों ने किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेविका शशि तिजारिया, सीमा जैन गाजियाबाद थी। इस मौके पर उल्लेखनीय कार्यो के लिए समाजसेविका एवं परम मुनि आर्यिका भक्त ममता सोगानी जापान वाले एवं महिला उत्थान के लिए समर्पित ज्योति कासलीवाल को नारी गौरव से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज की सुरभि कासलीवाल का व्यावसायिक क्षेत्र, प्रो. आशा जैन का शिक्षा, पारुल जैन का विधि एवं तकनीकी क्षेत्र , मंजू छाबड़ा का धार्मिक, रितु जैन सोगानी का सामाजिक क्षेत्र में प्रतिभा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आरसीडी एफ की एमडी आईए एस सुषमा अरोड़ा एवं भारतीय शिल्प कला संस्थान की निदेशक तुलिका गुप्ता ने महिला उत्थान पर मुख्य वक्त्तव्य दिया।
शैल्बी हास्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. ममता मेहता एवं प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनन्या पारीक ने महिलाओं को स्वस्थ रहने सम्बन्धी गुर बताये।
इस मौके पर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सन्त श्री सुधा सागर आवासीय कन्या महाविद्यालय सांगानेर का महिला उत्थान के लिए समर्पित संस्था के रुप में सम्मानित किया गया। बेस्ट महिला कार्यकर्ता के रूप में पूनम चांदवाड झोटवाडा एवं रेखा पाटनी दुर्गापुरा का सम्मान किया गया। मंच संचालन विनोद जैन कोटखावदा, मृदुला पाटनी, पूनम चांदवाड झोटवाडा, मनीष बैद, मीना चौधरी, रेखा पाटनी ने किया। इस मौके पर युवा महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ज्ञान चंद झांझरी, डॉ शीला जैन, निशा जैन, दीपिका जैन कोटखावदा, सी एस जैन,पवन पाण्डया,राज कुमार पाटनी, भारतभूषण जैन, अमन जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।