वी बी जैन जयपुर। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के जयपुर आंचल की महिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय स्वयं सिद्ध हस्तशिल्प प्रदर्शनी का सिटी पैलेस जयपुर में आज उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुर राजघराने की राजकुमारी गौरवी थी। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद, जयपुर प्रान्त प्रचारक बाबूलाल,जी प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, जयपुर प्रांत अध्यक्ष
सुधीर गर्ग, जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा, मोजिका ग्रुप के नागरमल अग्रवाल तथा जयपुर महिला इकाई उपाध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ भी उपस्थित रहे। वैशाली वशिष्ठ ने आभार व्यक्त किया। प्रकाशचंद्र ने महिलाओं के उद्योग क्षेत्र में दिये गये योगदान को सराहा एवं महिला दिवस एवं शिवरात्री की शुभकामनायें दी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें शीला लुहार जैसी महिला जो की अपने पुश्तैनी काम को आगे बढ़ा रही है उनको सम्मानित किया गया। दुर्गा वहिनी की महिलाओं ने तलवारबाज़ी कर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी 10 मार्च रविवार तक चलेगी।