परमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष
बीकानेर, 26 मार्च। अखिल भारत वर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के चुनाव बीकानेर में संपन्न हुए। इसमें हरि गोपाल उपाध्याय निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीश नारायण प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 23 मार्च को ट्रस्ट के चुनाव को लेकर आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान बीकानेर से हरि गोपाल उपाध्याय व जोधपुर निवासी अनिल उपाध्याय के नामांकन वैध पाये गये। नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन मंगलवार को अनिल उपाध्याय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके पश्चात हरि गोपाल उपाध्याय को ट्रस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया गया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जयदयाल उपाध्याय एवं हेमाराम जोशी ने हरिगोपाल उपाध्याय को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक ओमप्रकाश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रद्युम्न जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर पंचारिया, रामस्वरूप जोशी चांपासर, मानाराम पंचारिया नागौर, प्रेम शर्मा, रोहिणी, भँवर लाल पंचारिया बेदु, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारिणी सभा बीकानेर के अध्यक्ष विजय जोशी, गौतम नारायण सेवा के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव किशन जोशी, मगन पानेचा, विप्र सेना के अध्यक्ष इंद्र चंद जाजड़ा, श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल जाजड़ा, ओमप्रकाश जोशी, यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के राष्ट्रीय संयोजक भैरू सिंह राजपुरोहित, गौतम भवन नोखा के अध्यक्ष मोहन लाल पंचारिया, गोपाल जोशी, मनीष चतुर्वेदी, विप्र सेना के रविन्द्र जाजड़ा, महादेव उपाध्याय, प्रवीण जाजड़ा सहित अनेक स्वजातीय बंधुओं ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में जोधपुर, फलोदी, कोलायत, नागौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत हरि गोपाल उपाध्याय ने कहा कि ट्रस्ट की गतिविधियों को देशभर में पहुंचाने का प्रयास रहेगा। समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को ट्रस्ट का पूरा लाभ मिले, इसके लिए कृत संकल्प होकर कार्य किया जाएगा। ट्रस्ट में सदस्यों की संख्या में वृद्धि और कार्य योजना तैयार कर इसके अनुसार कार्य किया जाएगा। उपाध्याय के निर्वाचन उपरांत करणी नगर, इंदिरा कॉलोनी, दीनदयाल उपाध्याय सर्कल, जस्सूसर गेट, जवाहर नगर व मुरलीधर व्यास कॉलोनी में अनेक लोगों ने उपाध्याय का अभिनंदन किया।