फाल्गुन मास में होली के पर्व को लेकर महिलाओं में भी खासी रुचि है। श्री ब्रह्म क्षत्रिय खत्री समाज जैसलमेर मातृ शक्ति एवं महिला मंडल जैसलमेर द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंगलाज भवन में राधा कृष्ण के साथ गुलाल लगाकर फूलों के साथ होली खेली गई। सभी महिलाओं ने फूलों की होली का जमकर आनंद लिया। महिला मंडल महामंत्री ललिता बिछड़ा ने बताया कि हिंगलाज भवन में महिलाओं ने राधा कृष्ण के साथ गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा कर फागोत्सव मनाया। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी आकर्षक का केंद्र रही।

सांस्कृतिक मंत्री नमिता डलोरा ने बताया कि महिलाओं ने फाग भजनों के साथ फूलों की होली खेलने के साथ नृत्य भी किया। एक ही छत के नीचे काफी संख्या में मातृ शक्ति ने फागोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि स्नेह मिलन के ऐसे कार्यक्रम समाज मे एकता और खुशियों की सौगात लाते हैं।

महिला मंडल अध्यक्ष उषा अनिल भूत ने अपनी अनुपस्थिति में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी महिला मंडल टीम का धन्यवाद ज्ञापित कर सभी मातृ शक्ति का आभार जताया। इस मौके पर महिला मंडल संरक्षक रूक्मणी बिछड़ा लीला किरी, उपाध्यक्ष फाल्गुनी, गीता, महामंत्री ललिता, मंत्री रेखा सह मंत्री कोमल, संगठन मंत्री चंद्रा, सांस्कृतिक मंत्री नमिता जी नेतृत्व में कार्यकर्ता शान्ति, गौरी, गुरियानी जी, कंचन, मालती, धापू, मधु, संगीता, शिवाली, अलका, हेमा, दक्षा के सहयोग से फागोत्सव कार्यक्रम सफल रहा एवं सभी महिलाएं एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

तनेराव सिंह
जैसलमेर