अंतर्राष्ट्रीय जैसलमेर में पाकिस्तान से लगती भारतीय सीमा पर तैनात बी.एस.एफ के पुरूष और महिला जवान होली का त्यौहार जमकर मनाया। यह जवान होली कि मस्ती मे इतने डूबे हुवे नजर आ रहे थे कि सैकड़ो किलोमीटर दूर बैठकर भी इन्हें अपने परिवार की याद को भुला दिया है। किसी राज्य, जाति, धर्म से ऊपर उठकर विभिन राज्यों के यह जवान होली के हुडदंग में जमकर इतना नाच रहे है मानो उन्हें सारी खुशिया आज ही मिल गयी है। चेहरे पर कोई तनाव नहीं, कोई मायूसी नहीं बल्कि दिखती है तो सिर्फ मस्ती।

जैसलमेर से लगाती भारत-पाक की सीमा होली के विभिन रंगों से सरोबर हुई नजर आई। बी.एस.एफ के जवान खूब हसी ठिठोली करते हुवे इस त्यौहार को जोरदार अंदाज से मनाते हुवे नजर आए। डी.जे की धुनों मे वे ना केवल खूब डांस कर रहे थे वरन अपने साथी जवान द्वारा स्वांग के रुप में बनी हुई भाभी के साथ छेड़खानी करते हुए अठखेलिया कर इस पर्व का जमकर आनंद उठा रहे थे। बी.एस.एफ के अधिकारी भी छोटे बड़े के भेदभाव को भूलकर भिन्न-भिन्न राज्यों के जवानो के साथ इस त्यौहार का भरपूर लुत्फ उठा रहे थे। वे केवल नाच गा रहे थे वरन संगीत की महफिल भी सजा रहे हैं जिसमें होली के सुरों की ताल छेड़ी जा रही थी।

धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर फौजी मनाते हैं त्यौहार

देश के हर कोने-कोने से देश की पश्चिमी सरहद पर तैनात अलग-अलग जाती व धर्म के सीमा प्रहरियों ने सांप्रदायिक एवं सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश कर एक-दूसरे को रगं/गुलाल/अबीर लगा कर आपस में होली खेली तथा एक-दूसरे से गले मिलकर होली की मुबारकवाद दी तथा अधिकारियों ने जवानों को अपने हाथों से न केवल रंग लगाया वरन उन्हें मिठाईयां भी खिलाई। जवानों ने अपने अधिकारियों को कंधों पर उठाकर भारत माता की जय-जयकार कर पाकिस्तान को संदेश दिया कि ये सुधर जाए अन्यथा बी.एस.एफ के जवान उसे नेस्तनाबूद कर देंगे। जवानो का कहना है की जब पूरा देश नींद के साए में होता हैं तब हम जागते हैं और सीमा पर तैनात रहकर अपने वतन की हिफाजत करते हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि पूरा देश आज होली का त्यौहार मना रहा हैं हम भी सीमा पर पहुंचे हैं तथा जवानों के बीच होली मना रहे हैं। इनके पेरेन्ट्स, इनके भाई सब हम ही हैं और हमारा यह ही छोटा परिवार है। वे कहते है कि अपने घर परिवार से सैकड़ो किलो मीटर दूर बैठे बी.एस.एफ के जवान होली के मौके पर अपने को अकेला ना समझे, इसके लिए बी.एस.एफ मुख्यालय द्वारा उनके लिए खास इंतजाम किये गए थे। मुख्यालय से रंग, गुलाल व मिठाईया भिजवाई गई थी तथा कई सीमा चैकियों पर अधिकारी भी वहां पहुंचे तथा जवानो के साथ मिलकर होली मनाई।

देश निश्चित होकर मनाए होली, बीएसएफ कर रहा हैं देश की रखवाली

वही जवानो का कहना है की होली खूबसूरत रंगों का त्यौहार हैं हम सीमा पर तैनात हैं इसलिये देशवासियों को चिंता को कोई आवश्यकता नहीं हैं। वे निश्चित होकर परिवार के साथ होली मनाए। हमारा छोटा सा अपना परिवार हैं जिनके साथ 10 महिना यहां रहते हैं। हम अपने बीएसएफ परिवार के साथ होली मना रहे हैं। बी.एस.एफ एक मिनी भारत हैं तथा हम सब धर्मों के जवानों व अधिकारियों के साथ होली मना रहे है। सीमा सुरक्षा बल भारत की फर्स्ट डिफेन्स लाईन हैं। हम अपने घर परिवार से दूरी पर हैं, लेकिन यह जवान यही हमारा परिवार हैं, इनके साथ नाच रहे हैं, गा रहे हैं और होली मना रहे है। जवान कहते हैं कि हम सीमा चैकियों पर कंधे से कंधा मिलाकर देश की सीमाओं पर रक्षा कर रहे हैं। हमारा ये ही घर बहुत अच्छा हैं जहां सभी धर्मों के लोग मिल बैठकर होली मना रहे हैं हमें फक्र हैं कि जहां हम खड़े होकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं वह हमारे हिन्दुस्तान की जमीन हैं। रंगो के त्यौहार पर होली को लेकर हर किसी के जीवन में नए रंगों के आगमन की बधाइयों के साथ देश व दुनिया में होली धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच होली का ये त्योहार देश के जवान भी सरहद पर धूमधाम से मना रहे हैं। घर-परिवार से दूर जवानों को त्योहार पर घर की कमी ना खले इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।

बीएसएफ में मिनी भारत की मिलती है झलक

इस दौरान अधिकारियों ने जवानों को अपने हाथों से न केवल रंग लगाया बल्कि उन्हें मिठाइयां भी खिलाईं। जवानों ने अधिकारियों को कंधों पर उठाकर भारत माता की जय-जयकार कर पाकिस्तान को संदेश दिया कि हम मस्ती में भले ही हैं, मगर 24 घंटे चौकस हैं। जवानों का कहना है की होली का खूबसूरत रंगों का त्योहार है। बीएसएफ एक मिनी भारत है और हम सब धर्मों के जवानों व अधिकारियों के साथ होली मना रहे हैं। बीएसएफ डीआईजी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बीएसएफ के जाबाज जितनी मुस्तेदी के साथ देश की सीमाओ की रक्षा कर रहे है, उतने ही उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व भी मना रहे है। साल के 12 महीने में से 9-10 महीने जवान बॉर्डर पर परिवार से दूर रहता है, लेकिन सारे त्यौहार इतने ही धूम धाम से मनाते है। देश ही हमारा परिवार है और वर्दी ही हमारी जाति है।तमाम देश के कौनो से आए जवान BSF में मिनी भारत के रूप सभी त्यौहार हर्षोल्लास से मनाते है

होलिका दहन कर देश मे अमन चैन की कि कामना, यूनिट ही इनका असली परिवार, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठ मानवता का पाठ पढ़ाते फौजी

रंगों के त्यौहार होली को लेकर जहां हर किसी के जीवन में नए रंगों के आगमन की बधाइयों के साथ देश व दुनिया में होली की धूम देखने को मिली। इसी बीच होली का यह त्यौहार देश के जवानों ने भी सरहद पर धूमधाम से मनाया। अपने घर-परिवार से दूर जवानों को त्योहार पर घर की कमी ना खले इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान भारत-पाक शरद पर स्थित सीमावर्ती जिले जैसलमेर में बीएसएफ के अधिकारी व जवान मिलकर होली का त्यौहार मनाया। जैसलमेर शहर स्थित बीएसएफ के सेक्टर हेड क्वार्टर में होलिका दहन का कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान BSF आईजी योगेंद्र सिंह द्वारा होलिका दहन किया गया और बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों को होली की शुभकामनाएं दी गई।
इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने होलिका दहन के कार्यक्रम में डीजे पर होली के फाग गीतों के साथ आनंद लिया। ऐसे में बीएसएफ में तैनात जवान पुरुष वर्ग के साथ ही महिला वर्ग भी मौजूद रही और होलिका दहन का जश्न मानते दिखी।
आपको बता दे कि देश की सुरक्षा में तैनात प्रथम पंक्ति बीएसएफ के जवान साल के 12 महीने में से 9-10 महीने बॉर्डर पर बिताते हैं। और अपने परिवार से दूर रहते हैं ऐसे में उन्हें परिवार की कमी ना खले इसको लेकर बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा हर त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बीएसएफ में तैनात जवान विभिन्न धर्मो से संबंध रखने वाले होते है। और बॉर्डर की रखवाली के साथ ही त्योहारों का भी लुफ्त उठाया।

रंगो के त्यौहार पर होली को लेकर हर किसी के जीवन में नए रंगों के आगमन की बधाइयों के साथ देश व दुनिया में होली धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच होली का ये त्योहार देश के जवान भी सरहद पर धूमधाम से मना रहे हैं। घर-परिवार से दूर जवानों को त्योहार पर घर की कमी ना खले इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।

BSF DIG योगेंद्र सिंह ने बताया कि BSF के जाबाज जितनी मुस्तेदी के साथ देश की सीमाओ की रक्षा कर रहे है, उतने ही उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व भी मना रहे है। साल के 12 महीने में से 9-10 महीने जवान बॉर्डर पर परिवार से दूर रहता है,लेकिन सारे त्यौहार इतने ही धूम धाम से मनाते है। देश ही हमारा परिवार है और वर्दी ही हमारी जाति तमाम देश के कौनो से आए जवान BSF में मिनी भारत के रूप सभी त्यौहार हर्षोल्लास से मनाते है।